सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत “सेवा मेरा सहयोग अभियान” के तहत 4 अक्टूबर को रतलाम स्थित वृद्धाश्रम, बिरियाखेड़ी एवं अपना घर प्रभु जी आश्रम, सागोद रोड, रतलाम में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत 4 अक्टूबर 2026 को जिले की नगरीय निकायों में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ग्रह विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार होमगार्ड दतिया के प्रशिक्षण हाल में आपदा मित्र योजना के प्रथम सत्र के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100 आपदा मित्रों स्वयंसेवक का प्रशिक्षण संचालित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायसेन स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को पक्के आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जा रहा है। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ के तहत हरदा जिले में प्रत्येक शुक्रवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु एनआरएलएम अंतर्गत संचालित सीएलएफ कार्यालयों पर भर्ती शिविर लगाये जा रहे है।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2026-27 के फेस-2 अंतर्गत प्रस्तावित तीर्थयात्रा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वाराणसी (काशी)-गया की यात्रा 4 से 9 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित थी।
‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ विषय पर आधारित स्वच्छता ही सेवा(एसएचएस) 2026 अभियान के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने आज यहां राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय स्तर के ‘सफाईमित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर’ का आयोजन किया।
सही समय पर और समग्र पुनर्वास सुविधा मिलने से लोग नशे की लत से उबर सकते हैं, पारिवारिक रिश्तों को फिर से बना सकते हैं और एक स्थिर और उत्पादक जीवन की ओर आगे बढ़ सकते हैं। अन्यथा, नशे की लत किसी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक रिश्तों, आर्थिक स्थिरता और सामाजिक जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।