शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु कार्यक्रम के अंतर्गत 4 अक्टूबर 2026 को जिले की नगरीय निकायों में विभिन्न विभागों द्वारा नागरिकों को सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के तहत कुल 773 प्रकरणों का निराकरण/लाभ वितरण दर्ज किया गया। सेवा सेतु के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सर्वाधिक 268 प्रकरणों में सेवाएं दी गईं।

इनमें 262 स्वास्थ्य शिविर तथा आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित 6 प्रकरण शामिल हैं। वित्त विभाग द्वारा 114, राजस्व विभाग द्वारा 66, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा 44 तथा श्रम विभाग द्वारा 41 प्रकरणों में हितग्राहियों को लाभ दिया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 40, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा 13 तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता विभाग द्वारा 11 प्रकरणों में सेवाएं प्रदान की गईं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना के ऋण/आवेदन से संबंधित 176 प्रकरणों का निराकरण किया गया।

नगरीय निकायवार देखें तो नगर परिषद उचेहरा में 132, नगर निगम सतना में 122, नगर परिषद कोटर में 91, नगर परिषद रामपुर बघेलान में 86, नगर परिषद नागौद में 202, नगर परिषद चित्रकूट में 39, नगर परिषद बिरसिंहपुर में 40, नगर परिषद कोठी में 20 तथा नगर परिषद जैतवारा में 41 प्रकरणों में नागरिकों को सेवाएं एवं योजनाओं का लाभ मिला।

सेवा सेतु कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराते हुए नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण तथा पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से जोड़ने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।