सेवा संकल्प अभियान के तहत रायसेन स्थित महात्मा गांधी वृद्धाश्रम में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा के मुख्य आतिथ्य में सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें सांची विधायक डॉ चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने वरिष्ठ नागरिकों हेतु सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया तथा फल भी वितरित किए गए। इसके उपरांत कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।