कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु एनआरएलएम अंतर्गत संचालित सीएलएफ कार्यालयों पर भर्ती शिविर लगाये जा रहे है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल द्वारा जारी निर्देशो के अनुसार युवाओ को सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाईजर के पद पर भर्ती के लिए प्रगति सीएलएफ कार्यालय ललितपुरा में 05 अक्टूबर को, सागर सीएलएफ कार्यालय सोईकलां में 06 अक्टूबर को, शक्ति सीएलएफ कार्यालय कराहल में 07 अक्टूबर को, महिला शक्ति सीएलएफ कार्यालय वीरपुर में 08 अक्टूबर को एवं भारतमाता सीएलएफ कार्यालय विजयपुर में 09 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित किये जायेंगे।

एनआरएलएम डीपीएम श्री सोहनकृष्ण मुदगल ने बताया कि एनआरएलएम अंतर्गत संचालित उक्त सीएलएफ कार्यालयों पर सिक्योरिटी एडं इटेलीजेंस सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड सिंगरोली द्वारा सुरक्षागार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाईजरों के पदों पर भर्ती की जायेगी। 10वी, 12वी एवं स्नातक पास युवा जिनकी ऊचाई न्यूनतम 167.5 सेटीमीटर है, वे उक्त शिविरों में चयन हेतु भर्ती के लिए उपस्थित हो सकते है।