सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले की बाल देखरेख संस्थाओं में बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यक्तित्व विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षणमिशन वात्सल्य एवं किशोर न्याय अधिनियम के तहत संचालित जिले की चारों बाल देखरेख संस्थाओं आशा किरण बाल गृह, आसरा बाल गृह, लिटिल स्टार बालिका गृह एवं किलकारी विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी में निवासरत बच्चों का जिला चिकित्सालय कटनी के चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान बच्चों के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर परिचर्चा कर पौष्टिक भोजन, स्वस्थ दिनचर्या, योग एवं व्यायाम के महत्व की जानकारी दी गई।

खास बातें

  • पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशजिले के सभी बाल गृहों में बच्चों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।
  • बालिका गृह में पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
  • कार्यक्रमों के दौरान बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रेरणादायक सत्र और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजितसेवा मेरा योगदान’ के तहत बच्चों के लिए प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए, जिनमें उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार ने बालिका गृह में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को उपहार वितरित किए।

सहायक संचालक सुश्री वनश्री कुर्वेती एवं बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनीष तिवारी ने आसरा बाल गृह एवं किलकारी शिशु गृह में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए। पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशजिले के सभी बाल गृहों में बच्चों एवं अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। इसके माध्यम से बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

बालिका गृह में पर्यावरण संरक्षण विषय पर प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई, जिसमें सही उत्तर देने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रमों के दौरान बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।