भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत), धार एवं गोलू फिजिकल एकेडेमी, धार के संयुक्त तत्वावधान में एसपीडीए ग्राउंड पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ एवं ‘रन फॉर नेशन’ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभा की चमक को पूरी दुनिया ने देखा है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, परिश्रम और जज्बे का शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरी दुनिया को भारत की बढ़ती खेल शक्ति का परिचय कराया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन गेम्स-2026 में पुरुषों की 97 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय पहलवान श्री दीपक पूनिया को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय कुश्ती के लिए गर्व का क्षण है।
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त श्री राजेंद्र कुमार जाटव के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 2026-27 के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान समनापुर में 2 एवं 3 अक्टूबर को संभाग स्तरीय 17 वर्ष बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की पहल ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा धार स्थित श्रद्धालय वृद्धाश्रम में सेवा, सम्मान एवं आत्मीयता से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग की खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर योजना राजगढ़ के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
इन्दौर के होल्कर स्टेडियम में 11 अक्टूबर रविवार को भारत एवं वेस्टइंडीज के मध्य एक दिवसीय टी-20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच होगा। इस मैच में आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का निर्धारण किया गया है।