शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में राहत और खुशहाली ला रही हैं। इसी कड़ी में इंदौर जिले की श्रीमती हेमा कोष्टी को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन कार्ड वितरित किया गया है। श्रीमती हेमा कोष्टी सिलाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करती हैं। उनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं।
राशन कार्ड मिलने से अब उनके परिवार को प्रतिमाह प्रति सदस्य 5 किलो के मान से कुल 25 किलो निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त होगा। इससे परिवार की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी तथा घरेलू खर्च में भी राहत मिलेगी।
श्रीमती हेमा कोष्टी ने राशन कार्ड मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि जरूरतमंद परिवारों को निःशुल्क राशन उपलब्ध कराने की यह पहल उनके परिवार के लिए बड़ी मददगार साबित होगी।
श्रीमती हेमा कोष्टी को आज इंदौर में आयोजित जन विश्वास शिविर में पात्रता पर्ची का वितरण किया गया।
