मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत वाराणसी-गया तीर्थ के लिए विशेष ट्रेन 29 सितंबर को सुबह 7:15 बजे जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन आयेगी तथा सुबह 7:30 बजे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी।
प्रभारी अधिकारी ने बताया कि चयनित यात्री टिकट प्राप्त करने के लिए जिस कार्यालय में आवेदन जमा किया था, उसी कार्यालय से संपर्क करेंगे। यात्री मूल आधार कार्ड अपने पास रखेंगे एवं अन्य जानकारी के लिए अनुरक्षक यात्रा दल प्रभारी श्री राजेश कुमार चौधरी मोबाइल नंबर 8770566025 पर संपर्क कर सकते हैं।