मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तथा सेवा संकल्प अभियान के केंद्रीय घटक सेवा सेतु अभियान सरकार आपके द्वार के अंतर्गत जिले के पांच स्थानों पर 3 अक्टूबर को शिविर आयोजित किए गए। जिले के बोलिया, मल्हारगढ़, तीतरोद, दुधाखेड़ी तथा धमनार में आयोजित शिविरों में 8 हजार 440 आवेदन प्राप्‍त हुए इनमें से 7 हजार से अधिक व्‍यक्तियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया। इसके अलावा 243 व्‍यक्तियों को लाभ प्रदान करने की समय सीमा दी गई।

मंदसौर विकासखंड के धमनार में आयोजित शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, डीएफओ श्री संजय रायखेरे, श्री गौरव अग्रवाल, श्री विजय सुराणा, श्री महेश जूनवाल, श्री विकास सुराणा, एडिशनल एसपी श्री टीएस बघेल, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रीति संघवी एसडीएम श्री शुभम पाटीदार आदि उपस्थित थे।

खास बातें

  • कलेक्‍टर ने कहा कि किसान अपनी फसल को प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से प्रोसेस करके अधिक आय प्राप्त कर सकते है।
  • जिले के किसान अपनी फसलों जैसे तिल सोयाबीन मूंगफली का तेल निकाल कर विक्रय कर सकते हैं।
  • हथकरघा विभाग द्वारा जीवन लाल तथा राजेश सोनी को पीएम विश्व कर्मां योजना अंतर्गत एक एक लाख रुपए का ऋण लाभ दिया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन विकास के लिए कृत संकल्पित है जन समस्याओं शिकायतों के तत्काल निराकरण जन विश्वास अभियान तथा सेवा सेतु अभियान में किये जा रहे हैं। जनहित में आयोजित शिविरों में सैकड़ो ग्रामीण लाभान्वित हो रहे हैं सभी इन शिविरों का लाभ उठाएं।

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सुगम एवं सरल रूप से आमजन को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले उनकी समस्याओं का निराकरण हो इसके लिए अभियान के तहत शिविर आयोजन किये जा रहे हैं। शासन की योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है मंदसौर जिला कृषि में अत्यंत समृद्ध है, प्रशासन का प्रयास है कि जिले की फसलों की देश-विदेश में ब्रांडिंग हो।

कलेक्‍टर ने कहा कि किसान अपनी फसल को प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से प्रोसेस करके अधिक आय प्राप्त कर सकते है। प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए शासन की योजनाओं से मदद दी जा रही है।

जिले के किसान अपनी फसलों जैसे तिल सोयाबीन मूंगफली का तेल निकाल कर विक्रय कर सकते हैं। संतरे का स्‍क्‍वाश जेम इत्यादि बना सकते हैं औषधि फसलों का तेल निकालकर कंपनियों को विक्रय कर सकते हैं इसके लिए प्रोसेसिंग प्लांट लगाने हेतु शासन प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जा रही है।

इस अवसर पर शासकीय विभागों द्वारा अपनी प्रदर्शनी लगाई गई। शासन की योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित की गई। जिसमें हितग्राहियो द्वारा शासन की योजना से प्राप्त लाभ एवं अपनी सफलता की कहानी को बताया गया।

धमनार में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा हितग्राही गोवर्धन लाल, शांतिलाल को नामांतरण लाभ दिया गया। हथकरघा विभाग द्वारा जीवन लाल तथा राजेश सोनी को पीएम विश्व कर्मां योजना अंतर्गत एक एक लाख रुपए का ऋण लाभ दिया गया।

इसी प्रकार लखन को पशुपालन योजना के अंतर्गत 1 लाख 40 हजार रुपए ऋण लाभ दिया गया, ओमप्रकाश धाकड़ को 25 हजार रुपए केसीसी लाभ, रेखा बाई को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ दिया गया। देवेंद्र धाकड़ को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत सब्सिडी लाभ दिया गया। इसी प्रकार कनक,प्रियंका, युविका आदि को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ दिया गया।

इसके अलावा बगदीराम दमामी, घनश्याम, अंबालाल को आयुष्मान योजना का लाभ प्रदान किया गया। शासकीय विभागों द्वारा लगाइ गई प्रदर्शनी स्टॉल का निरीक्षण अतिथियों द्वारा किया गया।

स्कूल में विद्यार्थियों के मध्य वाद विवाद प्रतियोगिता

जनपद अध्यक्ष तथा कलेक्टर उपस्थित रहे

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह अफजलपुर स्कूल पहुंचे जहां स्कूली विद्यार्थियों के मध्य "ए आई" के उपयोग को लेकर वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई प्रतियोगिता पश्चात विजेता विद्यार्थियों को जनपद अध्यक्ष तथा कलेक्टर द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किए गए।