महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय किला भवन इंदौर के समाजशास्त्र विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 गुरूवार को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वृद्धजनों की गरिमा, सम्मान, अधिकारों एवं बदलते सामाजिक परिदृश्य में उनकी स्थिति के प्रति जागरूकता एवं संवेदनशीलता विकसित करना था।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. बी. डी. श्रीवास्तव द्वारा वृद्धजनों की गरिमा, सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बदलते पारिवारिक एवं सामाजिक परिवेश में वरिष्ठजनों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना बनाए रखना आवश्यक है। प्राचार्य प्रो. बी. डी. श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के वरिष्ठजनों श्री जयशंकर त्रिवेदी एवं श्री राजू मालवीय का सम्मान किया गया।
खास बातें
- प्राचार्य प्रो. बी. डी. श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के वरिष्ठजनों श्री जयशंकर त्रिवेदी एवं श्री राजू मालवीय का सम्मान किया गया।
- कार्यक्रम के अंतर्गत "वर्तमान बदलते परिदृश्य में वृद्धजनों की स्थिति" विषय पर विद्यार्थियों द्वारा समूह चर्चा भी की गई।
- कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं सहभागितापूर्ण रहा तथा विद्यार्थियों को वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत "वर्तमान बदलते परिदृश्य में वृद्धजनों की स्थिति" विषय पर विद्यार्थियों द्वारा समूह चर्चा भी की गई। चर्चा में वृद्धजनों की सामाजिक एवं पारिवारिक स्थिति, अकेलापन, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ, अधिकार, सामाजिक सुरक्षा तथा बदलती पारिवारिक संरचना जैसे विषयों पर विद्यार्थियों ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक एवं सहभागितापूर्ण रहा तथा विद्यार्थियों को वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य विभागाध्यक्ष प्रो. निशा जैन, प्रो. ज्योति मेहता, प्रो. रेणुका उपाध्याय, प्रो. संगीता शर्मा एवं डॉ. शीतल झा सहित अन्य प्राध्यापक, सम्मानित वरिष्ठजनों एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


