इंदौर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ के प्रसव केंद्र के शुभारंभ के पश्चात 23 सितंबर 2026 को प्रथम प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। प्रसूता एवं नवजात शिशु दोनों स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं। अस्पताल के स्टाफ तथा मैदानी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव एवं समर्पण से यह प्रसव सुरक्षित हो पाया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने इस अवसर पर स्टाफ को बधाई दी। ज्ञात रहे की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ में 09 सितंबर 2026 को प्रसव केंद्र का विधिवत शुभारंभ विधायक श्री मनोज पटेल एवं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा द्वारा किया गया था।
सेहत
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धन्नड़ में प्रथम प्रसव सफलतापूर्वक संपन्न
INDMP 09इंदौर की और खबरें →

नंबर प्लेट डेस्क · इंदौर · 24 सितंबर 2026 · 1 मिनट

