मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से वित्तीय वर्ष 2026-27 में शिवपुरी जिले के 6 जरूरतमंद मरीजों को विभिन्न गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु कुल 2 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के आदेशानुसार संबंधितों को भुगतान किया गया है।
इसके तहत तहसील पिछोर के ग्राम छिरवाहा निवासी श्री समरत लोधी पिता श्री रघुवर लोधी को इलाज हेतु 25 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। तहसील करैरा के ग्राम थंरा निवासी श्रीमती अन्नपूर्णा मौर्य पति श्री रविकुमार मौर्य को कैंसर उपचार हेतु 30 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किए गए हैं।
खास बातें
- तहसील करैरा के ग्राम थंरा निवासी श्रीमती अन्नपूर्णा मौर्य पति श्री रविकुमार मौर्य को कैंसर उपचार हेतु 30 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किए गए हैं।
- ग्राम बुढ़ाखेड़ा निवासी सुश्री बबीता यादव पिता श्री राजकुमार यादव को गंभीर एप्लास्टिक एनीमिया के उपचार हेतु 60 हजार रुपये की राशि दी गई है।
- तहसील नरवर के ग्राम कांकर निवासी अभि कुशवाह पिता श्री सुरेश कुमार को सर्जरी हेतु 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
ग्राम बुढ़ाखेड़ा निवासी सुश्री बबीता यादव पिता श्री राजकुमार यादव को गंभीर एप्लास्टिक एनीमिया के उपचार हेतु 60 हजार रुपये की राशि दी गई है। तहसील नरवर के ग्राम कांकर निवासी अभि कुशवाह पिता श्री सुरेश कुमार को सर्जरी हेतु 25 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। ग्राम भेसोरा जिला शिवपुरी निवासी बालक नैतिक धाकड़ पिता श्री सुनील धाकड़ के इलाज हेतु 50 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की गई है।
तहसील खनियाधाना के ग्राम पातीचक्क निवासी श्री परमाल सिंह लोधी पिता श्री मोहनलाल लोधी को इलाज हेतु 30 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

