मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत देवास विकासखंड के ग्राम भैसुनी में प्रमुख सचिव खनिज श्री विवेक पोरवाल एवं कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह की उपस्थिति में उद्योगपतियों एवं स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों के साथ “उद्योग-संवाद” का आयोजन किया गया।
उद्योग संवाद के दौरान क्षेत्र के विकास, नए निवेश को प्रोत्साहन देने तथा स्थानीय स्तर पर उद्योगों के संचालन में आ रही व्यावहारिक समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र के उद्यमियों ने उद्योग संचालन, बुनियादी सुविधाओं, अधोसंरचना एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।
खास बातें
- महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त हुए हैं।
- आज क्षेत्र की महिलाएं मजदूरी से हटकर कंपनी की मालकिन बनी है, स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा क्षेत्र में आलू चिप्स की यूनिटी का संचालन भी किया जा रहा है।
- प्रमुख सचिव श्री विवेक पोरवाल ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि आपके द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों ने समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव तथा आर्थिक स्थिति में हुए सुधार के अनुभव साझा किए। महिलाओं ने बताया कि स्व-सहायता समूहों से जुड़कर उन्हें आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के अवसर प्राप्त हुए हैं।
आज क्षेत्र की महिलाएं मजदूरी से हटकर कंपनी की मालकिन बनी है, स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा क्षेत्र में आलू चिप्स की यूनिटी का संचालन भी किया जा रहा है। प्रमुख सचिव श्री विवेक पोरवाल ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि आपके द्वारा अच्छा कार्य किया जा रहा है। आप इसमें भी एक्टिव रहे कि कितना प्रॉफिट हो रहा है। उन्होंने कम्पनी प्रबंधन के संबंध में मार्गदर्शन भी दिया।
कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह ने कहा कि उद्योग संवाद का उद्देश्य क्षेत्र में हर प्रकार के उद्योगों के विकास एवं विस्तार को प्रोत्साहित करना है। उद्योगों के विस्तार तथा स्थानीय नागरिकों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के लिए उद्यमियों को आवश्यक सुविधाएं एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है।
कलेक्टर श्री सिंह ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिला उद्यमियों से सीधे संवाद कर उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को उद्योग संबंधी गतिविधियों के विस्तार तथा नए स्टार्टअप शुरू करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उद्योग संवाद में क्षेत्र के उद्यमियों एवं स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियों ने अपनी अपेक्षाएं एवं सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही एवं समन्वय का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, क्षेत्र के उद्यमी एवं स्व-सहायता समूहों की लखपति दीदियां उपस्थित रहीं।



