अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत इंटर-जेनरेशनल बॉन्डिंग गतिविधियों के तहत समाज में वृद्धजनों के प्रति सम्मान, अपनत्व एवं सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज राजशांति आशियाना वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के लिए ड्रॉइंग एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वृद्धजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर सुंदर एवं आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कला और कल्पनाशीलता को अभिव्यक्त किया।
इसी क्रम में आस्था वृद्धाश्रम में इंडोर गेम्स एवं सॉफ्ट स्किल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में वृद्धजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा खेल भावना, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल एवं रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। आयोजित प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन ने यह संदेश दिया कि रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियां हर आयु वर्ग के जीवन में उत्साह और सकारात्मकता का संचार करती हैं।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति कुशवाहा प्रियंवदा द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया।



