खेल एवं युवा कल्याण
एसपीडीए ग्राउंड पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ एवं ‘रन फॉर नेशन’ का सफल आयोजनसैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, स्वास्थ्य परीक्षण एवं फिटनेस के प्रति किया जागरूक
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत), धार एवं गोलू फिजिकल एकेडेमी, धार के संयुक्त तत्वावधान में एसपीडीए ग्राउंड पर ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ एवं ‘रन फॉर नेशन’ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।







