ई-कृषि यंत्र अनुदान योजना अंतर्गत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्रदान करने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक किसान निर्धारित अवधि में आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

योजना अंतर्गत श्रेडर/मलचर, बेलर, स्लेशर, एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम), हे रेक/स्ट्रॉ रेक तथा रोटो कल्टीवेटर कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। आवेदन की प्रक्रिया 24 सितंबर से प्रारंभ होकर 6 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

खास बातें

  • आवेदन के लिए किसान के पास खसरा एवं बी- 1, आधार कार्ड, ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र तथा स्वयं की बैंक पासबुक होना आवश्यक है।
  • श्रेडर/मलचर के लिए 5 हजार 500 रुपए, बेलर हेतु 15 हजार रुपए, स्लेशर – 2 हजार रुपए
  • एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) 3 हजार 500 रुपए,

इच्छुक किसान dbt.mpdage.org वेबसाइट के माध्यम से अथवा किसी भी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के लिए किसान के पास खसरा एवं बी- 1, आधार कार्ड, ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र तथा स्वयं की बैंक पासबुक होना आवश्यक है।

डिमांड ड्राफ्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य

आवेदन प्रक्रिया में संबंधित कृषि यंत्र के अनुसार निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट सहायक कृषि यंत्री, विदिशा के नाम से बनवाना अनिवार्य है। डिमांड ड्राफ्ट किसान के स्वयं के बैंक खाते के माध्यम से बनवाया जाना आवश्यक है। बिना डिमांड ड्राफ्ट के प्रस्तुत आवेदन मान्य नहीं होगा। किसानों को जिस कृषि यंत्र के लिए आवेदन करना है, उसी के अनुसार निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

कृषि यंत्रवार डिमांड ड्राफ्ट राशि तदानुसार

श्रेडर/मलचर के लिए 5 हजार 500 रुपए, बेलर हेतु 15 हजार रुपए, स्लेशर – 2 हजार रुपए

एसएमएस (स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम) 3 हजार 500 रुपए,

हे रेक/स्ट्रॉ रेक – 5 हजार रुपए तथा रोटो कल्टीवेटर – 2 हजार 500 रुपए डिमांड ड्राफ्ट देय होगा।

कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि में आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन करें तथा संबंधित कृषि यंत्र के लिए निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।