मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय जौरा में “नमो सेवा-अनकही कहानियाँ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी, जनभागीदारी एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाए गए।
विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से समाज के प्रति जिम्मेदारियों और सेवा के महत्व को प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. सिंह हाड़ा ने कहा कि सेवा समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक जागरूकता एवं सेवा गतिविधियों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से जोड़ना तथा स्थानीय समुदाय में सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनभागीदारी की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का मंच भी मिला। महाविद्यालय के विद्यार्थियों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करते हुए नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सामाजिक विषयों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
“नमो सेवा-अनकही कहानियाँ” कार्यक्रम “सेवा संकल्प अभियान-2026” के उद्देश्यों को जनभागीदारी के माध्यम से समाज तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।




