गर पालिका परिषद मलाजखंड द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत नगरवासियों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन में स्थानीय युवाओं, नागरिकों, स्कूली विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों तथा नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से स्वच्छ नगर और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। मैराथन दौड़ का शुभारंभ नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
इसके बाद प्रतिभागी मुख्य मार्ग से होते हुए उत्साहवर्धक नारों के साथ नेवरगांव पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों में खासा उत्साह नजर आया। नागरिकों ने जगह-जगह पहुंचकर मैराथन में शामिल प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूकमैराथन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही नियमित व्यायाम एवं दौड़ को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
खास बातें
- नेवरगांव में मैराथन के समापन अवसर पर संक्षिप्त समारोह आयोजित किया गया।
- इसमें मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के बीच संबंध को लेकर भी नागरिकों को जागरूक किया गया। मैराथन में शामिल प्रतिभागियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ लोगों से अपने घर, मोहल्ले और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया। आयोजन ने नगर में जनसहभागिता के साथ स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का कार्य किया।
नेवरगांव में मैराथन के समापन अवसर पर संक्षिप्त समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैराथन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से कचरे का उचित निपटान करने, सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने तथा एकल-उपयोग प्लास्टिक का त्याग करने की अपील की। साथ ही ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ को जनभागीदारी के माध्यम से सफल बनाने और स्वच्छ एवं स्वस्थ मलाजखंड के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।


